Heatwave Hits Bihar Bus Stand Lacks Basic Amenities बढ़ते तापमान से यात्री हुए परेशान, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsHeatwave Hits Bihar Bus Stand Lacks Basic Amenities

बढ़ते तापमान से यात्री हुए परेशान

बेतिया में बढ़ते तापमान और धूप के कारण न्यू बस स्टैंड सुनसान हो गया है। यात्री पानी की कमी और खराब चापाकल से परेशान हैं। नगर निगम की पानी की व्यवस्था अपर्याप्त है, और यात्री सेड पर अतिक्रमणकारियों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 13 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ते तापमान से यात्री हुए परेशान

बेतिया, नगर प्रतिनिधि। बढ़ते तापमान व चिलचिलाती धूप में घर से निकलना दुभर हो गया है। हर रोज सैकड़ों यात्रियों से भरा रहने वाला न्यू बस स्टैंड गुरुवार की दोपहर में सुनसान दिख रहा था। हालांकि अतिआवश्यक कार्य से कुछ यात्री बस अथवा ऑटो से यात्रा करते दिखे। बस स्टैंड में पेयजल के अभाव के कारण यात्री परेशान दिखे। चूंकि बस स्टैंड परिसर में लगे सारा चापाकल खराब पड़े है। वही नगर निगम से जगह-जगह लगे प्याऊ पर पानी की व्यवस्था नग्नय है। पेयजल के नाम नगर निगम द्वारा केवल खानापूर्ति की गयी है। बस स्टैंड परिसर में बने यात्री सेड भी अतिक्रमणकारियों के कब्जा में है।

जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप में कोई छाता लेकर अपने अपने बस का इंतजार कर रहा है । तों कोई खडे होने के लिए इधर उधर छाया के तलाश कर रहा है। लौरिया से आये पंकज प्रसाद ने बताया की बेतहाशा बढ़ी तापमान ने जीना मुहाल कर दिया है। मजबूरन अतिआवश्यक कार्य से बाहर निकलना पड़ा है। लेकिन बस स्टैंड में इस गर्मी से बचने के लिए कोई सुविधा नहीं है। प्याउ पर पानी नहीं है। चपाकल खराब पड़ा है। यात्री सेड में दूकान चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।