Identification of Deceased Man Found in Unconscious State at Shri Ram Playground पांच दिन बाद लावारिस व्यक्ति की पहचान, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsIdentification of Deceased Man Found in Unconscious State at Shri Ram Playground

पांच दिन बाद लावारिस व्यक्ति की पहचान

श्री राम खेल मैदान में बेहोशी की हालत में मिले इशराफिल देवान की पहचान हो गई है। दो दिन तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव को दफना दिया था। अब मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकाला गया और परिजनों को सौंप...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 1 June 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
पांच दिन बाद लावारिस व्यक्ति की पहचान

नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्री राम खेल मैदान में पांच दिन पूर्व बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया नईडी बाजार के इशराफिल देवान के रूप में हुई है। दो दिनों तक पहचान नहीं होने पुलिस ने उसके शव को दफना दिया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में मिट्टी से शव निकलवा परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चौकीदार शम्भूनाथ यादव के बयान पर पुलिस पहले ही एफआईआर कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विदित हो कि 27 मई की शाम वह बेहोश की हालत में खेल मैदान में मिला था। खेल रहे बच्चों ने 112 मोबाइल टीम को इसकी सूचना दी थी। 112 मोबाइल टीम ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक रखा गया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को पुलिस ने शव को चंद्रावत नदी के किनारे सिहोरिया श्मशान घाट में दफना दिया था। रविवार को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निगरानी में शव को बाहर निकाला गया और पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि इशराफिल की दो शादी हुई थी। पहली शादी मझौलिया के हाजरा खातून से 2007 में हुई थी। दूसरी शादी नौतन के खाप टोला के बच्चा देवान की पुत्री रुखसाना खातून से करीब नौ वर्ष पूर्व हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।