Murder of Woman in Bihar Family Accuses Husband of Strangulation दुस्साहस : बच्चा नहीं जनने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMurder of Woman in Bihar Family Accuses Husband of Strangulation

दुस्साहस : बच्चा नहीं जनने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

बेतिया के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का आरोप उसके मायके वालों ने लगाया है। आरोप है कि बच्चा नहीं होने के कारण महिला सरस्वती देवी को उसके पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर मारा। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 9 June 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
दुस्साहस : बच्चा नहीं जनने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गहीरी वृतिटोला के धांगड़ टोली में महिला की गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप महिला के मायके वालों ने लगाया है। महिला की बहन रेखा देवी का आरोप है कि बच्चा नहीं होने के कारण आईटीआई धांगड़ टोली के श्याम धांगड़ की पत्नी सरस्वती देवी की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस मामले में महिला के पति व देवर को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह में ससुराल वाले शव लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई धांगड़ टोली स्थित घर पहुंचे। जानकारी मिलने पर मायके से विवाहिता के परिजन वहां पहुंचे।

यहां अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाने से पूर्व शव को नहलाया जा रहा था। तभी परिजनों ने गले पर निशान देखा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला पहाड़पुर थाना क्षेत्र का है। पहाड़पुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। महिला के पति व देवर को रोक कर रखा गया है। विवाहिता की बहन साठी थाना क्षेत्र के गुलाबनगर के धांगड़टोली की रेखा देवी ने बताया कि सरस्वती की शादी सात साल पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई के धांगड़टोली के श्याम धांगड़ से हुई थी। उसे कोई बाल बच्चा नहीं था। इधर, श्याम धांगड़ मेरी बहन सरस्वती देवी के साथ कुछ दिनों से गहीरी वृतिटोला के धांगड़ टोली में रहते थे। बच्चा नहीं जनने के कारण पति समेत ससुराल वाले उसे बराबर प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात बहनोई श्याम धांगड़ ने फोन पर जानकारी दी कि सरस्वती की तबियत खराब है। तब मैंने उसे बहन को वीडियो कॉलिंग कर दिखाने को कहा, इसपर उसने फोन काट दिया। रविवार उसकी मौत होने की जानकारी मिली। श्याम धांगड़ शव को लेकर आईटीआई आ गए थे। हमलोग भी वहां पहुंचे, अंतिम संस्कार के लिए शव को नहलाया जाने लगा। तब हमलोगों उसकी गर्दन पर निशान देखा। उसकी हत्या गला दबाकर करने की आशंका हुई। तब तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।