Rajesh Kumar Shukla Appointed as President of Permanent Lok Adalat in West Champaran अधिकारियों ने कामकाज संभाला, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsRajesh Kumar Shukla Appointed as President of Permanent Lok Adalat in West Champaran

अधिकारियों ने कामकाज संभाला

बेतिया में, पूर्व न्यायाधीश राजेश कुमार शुक्ला को पश्चिमी चंपारण की स्थाई लोक अदालत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। इस मौके पर सदस्यों संजय कुमार और राणा प्रताप...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 14 June 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
अधिकारियों ने कामकाज संभाला

बेतिया। स्थाई लोक अदालत पश्चिमी चंपारण के अध्यक्ष सेवा निवृत्त न्यायाधीश राजेश कुमार शुक्ला को बनाया गया है। श्री शुक्ला ने शुक्रवार को प्रभारी जिला जज के समक्ष अपना योगदान दे कार्यभार संभाल लिया है। वहीं सदस्य के दो पदों पर संजय कुमार एवं राणा प्रताप सिंह ने भी अपना योगदान दिया है ।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि अब स्थाई लोक अदालत सुचारू रूप से अपना कार्य करेगी। योगदान देने के पश्चात अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने सदस्यों एवं कर्मियों के साथ बैठक की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।