अररिया : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी वार्ड संख्या 11 में आपसी
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 14 June 2025 04:46 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी वार्ड संख्या 11 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बांसबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी आरती देवी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।