World Red Cross Day Celebrated in Bettiah with Workshops and Health Camps जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की मनाई जयंती, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsWorld Red Cross Day Celebrated in Bettiah with Workshops and Health Camps

जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की मनाई जयंती

बेतिया में रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती और विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवता के पक्ष में कार्यशाला, प्रमाण-पत्र वितरण और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 9 May 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की मनाई  जयंती

बेतिया। रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती सह विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन स्थानीय रेडक्रॉस भवन में गुरुवार को किया गया। हेनरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ‘मानवता के पक्ष मेंविषयक इस वर्ष के थीम पर कार्यशाला एवं प्रमाण-पत्र वितरण हुआ। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी ने मानवता के पक्ष में खड़े होने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर वाईस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला,संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद,सैयद शकील अहमद, सदस्य लाल बाबु प्रसाद ने हेनरी डूनांट और रेमी पीटर हेनरी ने रेड क्रॉस की सदस्यता और इंदु कुमारी ने रेड क्रॉस के सात मौलिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. शमसुल हक आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध समिति सदस्य अनुज कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य समिति के संयोजक डॉ. इंतेसारुल हक एवं उनके सहयोगी प्रगति कुमारी गुप्ता, इमरान कुरैशी व मो. रिजवान की देखरेख में आमजन के लिए नि:शुल्क मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार बरनवाल, आजीवन सदस्य अरुण कुमार बरनवाल, सुनील कुमार, सुरेश प्रसाद, आशीष गुप्ता, अंजनी कुमार सिन्हा, क्षितिज व्यास, डॉ. मोहन लाल झुनझुनवाला, अमरेश कुमार, सुंदरम देवी, अभिजीत केशान, अनिल राम, अवधेश कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।