Young Man Commits Suicide in Muthiya Village After Returning from Mumbai पंखे से लटक युवक ने की आत्महत्या, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsYoung Man Commits Suicide in Muthiya Village After Returning from Mumbai

पंखे से लटक युवक ने की आत्महत्या

लौरिया के मठिया गांव में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह मुंबई से रात में घर लौटा था। युवक के पारिवारिक संबंध खराब थे, उसकी पत्नी पिछले 4 साल से मायके में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 1 June 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
पंखे से लटक युवक ने की आत्महत्या

लौरिया। थानाक्षेत्र के मठिया गांव में एक युवक पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है। वह शनिवार को मुंबई से रात में अपने घर लौटा था । वह मुंबई में किसी निजी कंपनी में गाड़ी का ड्राइवर था। मिली जानकारी के अनुसार मठिया पंचायत के मठिया के वार्ड नंबर 07 के जितेंद्र पाण्डेय का पुत्र दीपू पाण्डेय मुंबई में करीब 10 वर्षों से प्राइवेट गाड़ी चलाया करता था। वह शनिवार को मुंबई से रात के करीब 9 बजे घर आया और अपना कमरा बंद कर सोने चला गया। घर में उसकी भाभी रहती हैं, जो इनसे अलग है। रविवार को जब दीपू अपने कमरा से बाहर नहीं निकला तो भाभी ने बहुत आवाज लगाई।

शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस कमरा का दरवाजा तोड़कर देखा कि दीपू पंखा में फंदा लगाकर लटका हुआ है। इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दीपू की शादी करीब दस साल पहले धोबनी के मलाहीटोला गांव में हुई थी। उसे 8 साल का एक पुत्र भी है। पति पत्नी में कुछ दिनों से संबंध ठीक नहीं होने की बात सुनने में आया है। मृतक की पत्नी पिछले 4 साल से अपने मायके में पुत्र के साथ रह रही है। इधर मृतक की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि पिता भी करीब 7 साल से घर से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस मौत के कारणों के बारे में जानकारी अपने विभिन्न स्रोतों से कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी मोतिहारी से एफ एस एल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और शव को पंखा से उतार रही है। यह टीम जांच कर रही है कि हत्या है या आत्महत्या। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हत्या या आत्महत्या के बारे में पुलिसिया जांच के बाद ही सही जानकारी प्राप्त होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।