गुरपा को प्रखंड का दर्जा दिलाने की पुनः जोर पकड़ी मांग
गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोग इस चिरलंबित मांग के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। गुरपा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य मानते हैं कि प्रखंड का दर्जा मिलने...

गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। इसके लिए यहां के लोग वर्षों से चिरलंबित इस मांग को लेकर अब आंदोलन का मन बना रहे हैं। उनका यह आंदोलन मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगा। गुरपा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति की मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया सारिका देवी, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद यादव, डबलू यादव, रंजीत साव, कमलेश करण, राजेश मांझी आदि ने बताया कि प्रखंड का दर्जा मिल जाने के बाद गुरपा क्षेत्र में चहुमुखी व समुचित विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गुरपा को प्रखंड बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है।
अब इसके लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।