Arms Trafficker Mo Shamshad Arrested in Joint Operation by Barahat Police and STF मुंगेर से हथियार तस्कर को बांका पुलिस एवं एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsArms Trafficker Mo Shamshad Arrested in Joint Operation by Barahat Police and STF

मुंगेर से हथियार तस्कर को बांका पुलिस एवं एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मुंगेर के लिए भीमुंगेर के लिए भी बांका पुलिस कर रही थी तालाश बाराहाट(बांका)। निज प्रतिनिधि हथियार तस्करी की एक मामले में बांका जिले

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 4 June 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर से हथियार तस्कर को बांका पुलिस एवं एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। हथियार तस्करी की एक मामले में बांका जिले की बाराहाट पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई मुंगेर में मंगलवार को छापेमारी की गई। इस दौरान हथियार तस्कर मो. शमशाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना के ग्राम बाकरपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बाराहाट थाना में हथियार तस्करी करने और इसके खरीद बिक्री का मामला दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा था । इधर बाराहाट पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुंगेर में सक्रिय है। जिसके बाद एसटीएफ को सूचित किया गया और एसटीएफ, मुंगेर मुसफिल थाना एंव बाराहाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी हो कि बीते लोक सभा चुनाव के दौरान बाराहाट थाना के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पीकअप वाहन से 5 पिस्टल बरामद किया था। साथ ही पश्चिम बंगाल दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया था कि मुंगेर के मो शमशाद से उन लोगों ने हथियार खरीदा था। पुलिस ने इस कांड का मुख्य आरोपी मो. शमशाद को बनाया था। जिसकी तलाश बाराहाट पुलिस को थी। इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस पदाधिकारी राजू ठाकुर, एसटीएफ के जवान एवं मुफस्सिल थाना मुंगेर के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।