Banka MLA Reviews Road Construction from Vijay Nagar to Banka Council हड़यासी मोड़ से विजयनगर होते हुए परिसदन तक बनेगा सड़क: विधायक, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka MLA Reviews Road Construction from Vijay Nagar to Banka Council

हड़यासी मोड़ से विजयनगर होते हुए परिसदन तक बनेगा सड़क: विधायक

अच्छी खबरअच्छी खबर सड़क निर्माण को लेकर बांका विधायक ने लिया जायजा बांका। एक संवाददाता बांका नगर परिषद के अधीन विजयनगर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 14 April 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
हड़यासी मोड़ से विजयनगर होते हुए परिसदन तक बनेगा सड़क: विधायक

बांका, एक संवाददाता। बांका नगर परिषद के अधीन विजयनगर हड़यासी मोड़ से विजयनगर शिव मंदिर और काली मंदिर होते हुए बांका परिसदन तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर रविवार को पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता सुमित्रा नंदन और स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ सड़क निर्माण का जायजा लिया। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। मालूम हो कि यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है तथा लोगों को आवागमन में घोर परेशानी का सामना करना होता है। विधायक ने कहा कि आप लोगों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कार्यालपालक पदाधिकारी को सड़क निर्माण को लेकर कार्य की गुणवत्ता पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सड़क किनारे नाले की पानी बहने पर भी नाले की मरम्मती को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर भाजपा महामंत्री सुभाष साह, पंकज घोष , उज्ज्वल सिन्हा ,वार्ड पार्षद सौरभ झा, जगदीश यादव, सुमित साह, नंदकिशोर साह, पंकज दास, अमन मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, रंजन झा, मुकेश ठाकुर, सुनील पासवान बिकास चौरसिया, राहुल गुप्ता, राजकुमार मोदी, अभिजीत आनंद आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।