बांका : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तीनों मंडल में हुई बैठक
बौंसी में बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की तैयारी के लिए मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉक निक्की हेंब्रम और भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संगठन...

बौंसी, निज संवाददाता। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बौसी प्रखंड के तीनों मंडल दक्षिणी, उतरी एवं नगर मंडल में आयोजित मंडल कार्य समिति बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक डॉक निक्की हेंब्रम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। साथ ही डिजिटल की जानकारी दी गई। बैठक में महादेव शर्मा, खीरो यादव,आईटी सेल नवनीत आनंद रेजिना हेंब्रम, पूरनलाल टुडू, मनमीत शाह, कुसुमवाला सिंह गणेश मुर्मू संध्या सिंह अभिषेक, मृणाल आनंद, श्रीकांत यादव अवधेश मिश्रा, अजय पासवान, दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।