कांग्रेस पर्यवेक्षकों का हुआ दौरा, कार्यकर्ताओं से किया भेंट
जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता रविवार को जमुई जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से

जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता रविवार को जमुई जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से आए पर्यवेक्षक रौशन कुमार सिंह एवं माई बहिन मान योजना पर्यवेक्षक प्रो सुनील कुमार की उपस्थिति में हर घर झंडा कार्यक्रम तथा माई बहिन मान योजना का समीक्षात्मक बैठक की गई। पर्यवेक्षक सिकंदरा प्रखंड के सवलबीघा,मंजोष, सिमरिया घोष वही खैरा प्रखंड के कई क्षेत्रों में जाकर अपने कार्यकर्ता से मिले और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। कार्यकर्ताओं को काम करने की क्षमता में तीव्रता लाने को कहा। हर घर झंडा कार्यक्रम को और तीव्र गति लाने पर जोर दिया। बैठक में जमुई कांग्रेस कार्यालय में पर्यवेक्षक द्वय के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता उदय झा, (जिलाध्यक्ष अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ) के धर्मेंद्र कुमार गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार मंडल, खैरा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, प्रकाश पासवान, सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश सिंह, कार्यालय प्रभारी श्रीनिवास सिंह , युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो शहंशाह आलम उपस्थित रहे।
खैरा प्रखंड के पूर्णा खैरा जाकर दोनों कार्यक्रम को पर्यवेक्षक द्वारा सांकेतिक तौर पर करते हुए आगे और गतिप्रदान करने का निर्देश दिया गया। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैंकड़ों मरीज आए और अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। शिविर में डॉक्टर आयुष मिश्रा ने सैंकड़ों मरीज के पेट, छाती, हृदय एवं मधुमेह, थायराइड रोग की सैकड़ों मरीज को जांच किया और मुफ्त में दवाई वितरण भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।