चांडिल डैम में डूबने से अल-कबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत
चांडिल डैम में नहाते समय 20 वर्षीय छात्र मोहम्मद साहिल अंसारी की मौत हो गई। वह अपने 8 दोस्तों के साथ गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना दोस्तों ने चांडिल थाना को दी और पुलिस ने शव को...

चांडिल। चांडिल डैम में नहाने के दौरान अल-कबीर पॉलिटेक्निक के छात्र मोहम्मद साहिल अंसारी (20 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक रांची के रामगढ़ स्थित पतरातु थाना क्षेत्र के दुर्गी बस्ती का रहने वाला था। सोमवार की सुबह पुलिस ने चांडिल डैम से शव को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद साहिल अंसारी अपने अन्य 8 दोस्तों के साथ रविवार की शाम चांडिल डैम में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान साहिल अंसारी डैम के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रात करीब नौ बजे दोस्तों ने चांडिल थाना में जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस रात में खोजबीन की परंतु उसका कोई अता पता नहीं चल सका।सोमवार को सुबह करीब 9 बजे शव को पानी में देखा। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम किए सरायकेला सदरअस्पताल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।