CBSE Schools to Celebrate National Reading Month with Daily Book Reading Oath सीबीएसई स्कूलों में किताब पढ़ने की शपथ लेंगे छात्र, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCBSE Schools to Celebrate National Reading Month with Daily Book Reading Oath

सीबीएसई स्कूलों में किताब पढ़ने की शपथ लेंगे छात्र

सीबीएसई स्कूलों के छात्र 19 जून से 18 जुलाई तक राष्ट्रीय पठन माह मनाएंगे। इस दौरान वे सुबह की सभा में किताब पढ़ने की शपथ लेंगे। प्रतियोगिता, चित्रकला, और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
सीबीएसई स्कूलों में किताब पढ़ने की शपथ लेंगे छात्र

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई स्कूलों के छात्र मॉर्निंग एसेंबली में रोजाना किताब पढ़ने की शपथ लेंगे। सीबीएसई स्कूलों में 19 जून से 18 जुलाई तक राष्ट्रीय पठन माह मनाया जायेगा। इस बारे में सीबीएसई ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। पठन माह पीएन पणिक्कर की स्मृति में मनाया जायेगा। पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए छात्रों के बीच प्रतियोगिता भी कराई जायेगी। प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए चित्रकला और ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्कूलों में विकास के लिए पढ़ना विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। बच्चे नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।