पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद अमन को दी गई श्रद्धांजलि
मोहिउद्दीननगर में शहीद अमन की पांचवीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक राजेश कुमार सिंह ने अमन के बलिदान पर गर्व व्यक्त किया और उनके माता-पिता को नमन किया। तिरंगा यात्रा भी आयोजित की...

मोहिउद्दीननगर। आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और गम का मिश्रण है। गर्व इस बात का है कि सुलतानपुर में अमन जैसे सुरवीर सपूत का जन्म हुआ और गम इस बात का है कि मां भारती ने एक सच्चे होनहार सपूत को खो दिया। अमन का शहादत हमें सिखाती है कि सच्चा देश भक्त वही होता है जो देश की सेवा को सबसे ऊपर रखता है। हम सबको आज संकल्प लेना चाहिए कि देश की सीमा पर डटे सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखेंगे। उक्त बातें शहीद अमन की पांचवीं शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि विधायक राजेश कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने अमन के माता पिता व परिवार के अन्य लोगों को नमन करते हुए कहा कि धन्य है ये परिवार जिसने अमन जैसे बीर सपूतों को जन्म देकर गंगा के पवित्र तट पर बसी सुलतानपुर के लोगों की छाती को गर्व से चौड़ा कर दिया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शहीद अमन के पिता सुधीर सिंह ने की। संचालन प्रो. अशोक कुमार सिंह ने किया। सभा में अमन के चित्र पर उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ने अमन के पिता को वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व मुखिया जितेश सिन्हा, रणधीर भाई, राम मोहन राय, चंद्रशेखर सिंह, जीतेन्द्र चौहान, पूर्व एमएलसी डॉ जयशंकर झा, पुनरेन्द्र राय, लाल बाबू पासवान, पिंकु सिंह, राम बहादुर सिंह, उमाशंकर जी, राजेश सिंह, प्रो भारतेन्दु सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी मनोज सिंह मंडल अध्यक्ष, अमर सिंह पहलमान, केतन सिंह आदि मौजूद थे। पुत्र के शहादत पर गर्व है : सुधीर सिंह शहीद अमन के पिता को अपने बलिदानी पुत्र के शहादत पर गर्व है। पूरा परिवार जिसने अपने होनहार पुत्र को खोया है। भले ही आज उसकी पांचवीं शहदत दिवस पर आंखें नम है परन्तु हौसले बुलंद है। संबोधन मे सुधीर सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र देश को काम आया। अमन पसंद अमन को देश सेवा ही पसंद था। शहीद अमन के गांव पहुंची तिरंगा यात्रा मोहिउद्दीननगर के कोने कोने से सोमवार को हजारों युवाओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा शहीद अमन के गांव पहुंची। जहां शहीद अमन अमर रहे, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा अमन तेरा नाम रहेगा जैसे नारे की गूंज से क्षेत्र गुंजायमान था। यह तिरंगा यात्रा विभिन्न सड़कों से होते हुए श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मनोज कुमार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।