UP BEd Result Live: यूपी बीएड रिजल्ट Direct Link bujhansi.ac.in , डाउनलोड स्कोर कार्ड, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर UP BEd Result 2025 Live Updates : BU Jhansi UP BEd JEE Result bujhansi ac in sarkari result - career news
Hindi NewsकरियरUP BEd Result Live: यूपी बीएड रिजल्ट Direct Link bujhansi.ac.in , डाउनलोड स्कोर कार्ड, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर

UP BEd Result Live: यूपी बीएड रिजल्ट Direct Link bujhansi.ac.in , डाउनलोड स्कोर कार्ड, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर

UP BEd Result 2025 Live Updates , bujhansi.ac.in : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज www.bujhansi.ac.in पर जारी होगा। रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है जिस पर दोपहर 1 बजे से रिजल्ट उपलब्ध होगा।

UP BEd Result Live: यूपी बीएड रिजल्ट Direct Link bujhansi.ac.in , डाउनलोड स्कोर कार्ड, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर

UP BEd Result 2025 Live Updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 17 Jun 2025 10:59 AM
हमें फॉलो करें

UP BEd Result 2025 Live Updates , bujhansi.ac.in : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज 17 जून को www.bujhansi.ac.in पर जारी होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी स्थित डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दोपहर 1 बजे यूपी बीएड रिजल्ट जारी करेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। बीयू झांसी ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है जिस पर दोपहर 1 बजे से रिजल्ट उपलब्ध होगा। इसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। परीक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से यूपी बीएड रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बीते एक जून को 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 344546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इसमें से 305099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएड पाठ्यक्रम में कुल 2.40 लाख सीटें हैं और करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं जहां पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश परीक्षा 1 जून को हुई थी और उसी रात से विश्वविद्यालय परिसर के सीपीएमटी भवन के स्ट्रॉग रूम में 3.05 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट के स्कैनिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया था। 4 दिन तक ओएमआर की डबल स्कैनिंग के बाद मूल्यांकन के लिए डिजिटल आंसर-की से मूल्यांकन प्रारम्भ किया गया। मूल्यांकन के बाद अब परीक्षा परिणाम को आरक्षण व वेटेज अंक के मानक पर तैयार किया गया।

Direct Link

UP BEd Result 2025: कैसे चेक करें यूपी बीएड रिजल्ट

- सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं

- होम पेज पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें।

- लॉग इन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

- डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।

17 Jun 2025, 10:59:11 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ 2 घंटे बाकी

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ 2 घंटे बाकी रह गए हैं। बीयू झांसी ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है जिस पर दोपहर 1 बजे से रिजल्ट उपलब्ध होगा। परीक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से यूपी बीएड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

17 Jun 2025, 10:53:23 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में 2.40 लाख सीटों पर दाखिले की दौड़

UP BEd Result 2025 Live: यूपी में करीब 2300 बीएड कॉलेजों में बीएड की 2.40 लाख सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं। जबकि 3,05,099 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। ऐसे में मुकाबला कड़ा होगा। करीब तीन घंटे बाद रिजल्ट आने वाला है।

17 Jun 2025, 10:18:28 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: 3.05 लाख को यूपी बीएड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट कुछ घंटों पर जारी होने वाला है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी परिणाम जारी करेंगे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा एक जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। करीब 3.05 लाख छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

17 Jun 2025, 09:41:09 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट 1 जून को हुआ था, रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार

UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून को राज्य के 69 जिलों में बनाए गए 751 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष शामिल थे। परीक्षा में कुल 3,05,099 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

17 Jun 2025, 09:23:01 AM IST

UP Bed Result 2025 Live: कहां जारी होगा रिजल्ट

UP Bed Result 2025 Live: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर दिखने लगा है। ये एक्टिव भी है। लेकिन रिजल्ट उपलब्ध नहीं है। यह आज दोपहर 1 बजे से उपलब्ध होगा।

17 Jun 2025, 08:55:02 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में राज्य के 69 जिलों में 751 परीक्षा केन्द्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें महिलायें 1,96,700 एवं 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी थे। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले में संचालित बीएड कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

17 Jun 2025, 08:33:58 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: दो शिफ्टों में कराई गई थी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा

UP BEd Result 2025 Live: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया गया है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुचिता व शुद्धता के साथ मूल्यांकन कराते हुए रिकार्ड समय में परीक्षाफल तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

17 Jun 2025, 07:53:30 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: वेटेज अंक व आरक्षण के आधार पर यूपी बीएड रिजल्ट तैयार

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन के बाद वेटेज अंक व आरक्षण के आधार पर परिणाम 14 जून को तैयार कर लिया गया था। परीक्षा परिणाम की क्रॉस चेकिंग के बाद इसे एजेंसी को दे दिया गया।

17 Jun 2025, 07:31:18 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध

UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 जून को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम एजेंसी को दे दिया है। परीक्षा परिणाम को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है हालांकि इसे आज 1 बजे से ही चेक किया जा सकेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखने लगा है।

17 Jun 2025, 07:13:31 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में पिछले साल कौन था थर्ड टॉपर

UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट में तीसरे स्थान पर वाराणसी के नजीर अहमद रहे थे। आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट के 400 में से 338.66 अंक आए थे।

17 Jun 2025, 06:51:34 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: कौन था पिछले साल का यूपी बीएड का सेकेंड टॉपर

UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट में दूसरे नंबर पर प्रयागराज के शिव मंगल रहे थे। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट शिव मंगल के 400 में से 339.33 अंक आए थे। रैंक 1 पाने वाले अलीगढ़ के मनोज कुमार आर्ट्स के थे।

17 Jun 2025, 06:48:53 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड में पिछले साल से काफी ज्यादा अभ्यर्थी

UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई थी। इसमें पंजीकृत 2.23 लाख में से 1.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि इस वर्ष 3.44 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हुए।

17 Jun 2025, 06:45:38 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट कब आया था

UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 25 जून को जारी किया गया था। बीते साल मनोज कुमार ने टॉप किया था। उन्होंने 400 में से 344.67 मार्क्स हासिल किए थे।

17 Jun 2025, 06:45:38 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

अभ्यर्थी का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

पिता का नाम

माता का नाम

डेट ऑफ बर्थ

विषयवार मार्क्स

कुल मार्क्स

मेरिट में स्थान

17 Jun 2025, 06:45:38 AM IST

UP BEd Result 2025 Live: कैसे देखें यूपी बीएड रिजल्ट

UP BEd Result 2025 Live: कैसे देखें यूपी बीएड रिजल्ट

- सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं

- होम पेज पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें।

- लॉग इन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

- डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।