तेतरिया गांव के भाई-बहन समेत पांच युवा बने सिपाही
Kushinagar News - कुशीनगर के एक गांव के पांच युवाओं ने बिना किसी कोचिंग के उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस...

कुशीनगर। घर पर रह कर बिना किसी कोचिंग के खुद की मेहनत के बदौलत कसया क्षेत्र के एक ही गांव के भाई-बहन सहित कुल 5 युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 60244 में सफलता हासिल कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। एक दिन पूर्व भारत के गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होनहारों को नियुक्ति पत्र मिलने से गांव में जश्न का माहौल है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के विवेकानंद नगर (तेतरिया) के एक दर्जन से अधिक छात्र सिपाही भर्ती परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से एक भाई-बहन सहित कुल 5 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त किया है।
जिन्हें 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया गया है। इनमें विवेक सिंह पुत्र अनिल सिंह (बलिया), विशाल सिंह पुत्र अनिल सिंह (जौनपुर) दोनों सगे भाई हैं, तो सिंपल सिंह पुत्री केश्वर सिंह (आजमगढ़ ) व संदीप सिंह पुत्र केश्वर सिंह(आजमगढ़) दोनों आपस में सगे भाई-बहन हैं। शैलेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह (जौनपुर) में नियुक्त हुई है। नवनियुक्त 5 सिपाहियों की प्रारंभिक शिक्षा वनसप्ती माता विद्यालय बरवाजंगल अभिनायकपुर में हुई है। इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, शिक्षक आरपी कन्नौजिया, केडी मिश्रा, सुरेश सिंह, विजय कुमार, सुमन सिंह, नुरसब्बा खातून, वर्षा शर्मा, सतीश कुमार सिंह, गुलाब कुशवाहा, अनिरूद्ध कुमार गोंड, मुस्तफा अंसारी, शिव कुमार सिंह, राजीव कुमार राय, अनिल सिंह, केश्वर सिंह, विक्रम सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।