Protest Against Corruption Panchayat Committee Members Demand Action भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने धरना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtest Against Corruption Panchayat Committee Members Demand Action

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने धरना

कांके में पंचायत समिति सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया। प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख भी शामिल रहे। उन्होंने बीडीओ को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें भूमि सुधार में अवैध उगाही बंद करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने धरना

कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को प्रखंड सह अंचल में पंचायत समिति सदस्यों ने कार्यालय में एकदिनी धरना दिया। प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा और उपप्रमुख अंजय बैठा भी पूरे दिन धरना पर रहे। धरना के बाद पंचायत समिति सदस्य ने डीसी के नाम बीडीओ विजय कुमार को 15 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीसी को दिए ज्ञापन में अंचल में दाखिल खारिज और भूमि सुधार में 2-3 हजार प्रति डिसिमल की उगाही बंद करने, कई वर्षों से प्रतिनियुक्ति में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दुर्गेश मुंडा को हटाने सहित अबुआ आवास और पीएम आवास में अनियमितता रोकने आदि की मांग की।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे। मौके पर पंचायत समिति सदस्य एनुल हक अंसारी, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, सुषमा देवी, लालचंद सोनी, श्रवण गोप और पूनम देवी आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।