लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद
लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

रामगढ़ चौक । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को जबरन भगाने के आरोप में आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले की जानकारी रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने दिया है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व पीड़ित परिवार वालों ने थाने में लड़की को अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि जमुई जिला के गढ़ी थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासी महेश मांझी के पुत्र विक्रम कुमार जबरन मेरी लड़की को लेकर फरार हो गया है। तभी से गांव में तनाव बना था। उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन पर एसआई ऐकता कुमारी ने पुलिस बल के सहयोग से जमुई से लड़की को बरामद कर लिया है तथा 164 के बयान के बाद लड़की को उसके परिजनों को सही सलामत सौंप दिया गया है।
वहीं लड़के को उप स्थापना हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।