Maharajganj Players Shine at 8th Himalayan Open National Taekwondo Competition Winning 7 Gold Medals नेशनल ताइक्वांडो में महराजगंज के होनहारों ने जीते सात गोल्ड, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Players Shine at 8th Himalayan Open National Taekwondo Competition Winning 7 Gold Medals

नेशनल ताइक्वांडो में महराजगंज के होनहारों ने जीते सात गोल्ड

Maharajganj News - महराजगंज के खिलाड़ियों ने हिमाचल के मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण पदक जीते, जिससे जिले का नाम देशभर में रोशन हुआ।...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 17 June 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
नेशनल ताइक्वांडो में महराजगंज के होनहारों ने जीते सात गोल्ड

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिमांचल के मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। कुल 7 स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में आराधना चौधरी 40-45 किग्रा वर्ग में लखनऊ की साक्षी सिंह को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रीति निषाद ने 42-45 किग्रा वर्ग में बरेली की सुमन कुमारी को हराया तो मंजू कन्नौजिया ने 40-45 किग्रा वर्ग में अंजली वर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसी क्रम में अल्का भारती ने 30-35 किग्रा, रियांजली प्रजापति ने 30-35 किग्रा, सिमरन ने 30-35 किग्रा व आनंद कुमार ने 50-55 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इनमें आराधना चौधरी, प्रीति निषाद और आनंद कुमार दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसा के विद्यार्थी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।