यातायात नियमों के उल्लंघन में आठ वाहनों का चालान
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात पुलिस ने सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, पड़ाव चौराहे पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहनों का चालान किया गया। ऑटो...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यात्रा और बेहतर आवागमन के लिए यातायात पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सोमवार की देर शाम पड़ाव चौराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में आठ वाहनों का चालान कर दिया। साथ ही आटो चालकों, बाइक सवारों और बड़े वाहनो के चालकों से अपील की कि अपनी दिशा में वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर हादसे का भय बना रहता है। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अभियान चलाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।