Uttar Pradesh Chief Minister s Farmer Accident Welfare Scheme Distributes Over 2 Crore to Beneficiaries 42 लोगों के खाते में भेजी गई दो करोड़ की धनराशि, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsUttar Pradesh Chief Minister s Farmer Accident Welfare Scheme Distributes Over 2 Crore to Beneficiaries

42 लोगों के खाते में भेजी गई दो करोड़ की धनराशि

Shravasti News - श्रावस्ती में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 42 लाभार्थियों को 2 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीMon, 16 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
42 लोगों के खाते में भेजी गई दो करोड़ की धनराशि

श्रावस्ती, संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 42 लाभार्थियों को दो करोड़ तीन लाख 50 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भर्ती गई। साथ ही इस दौरान अम्बेडकरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा व जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने के साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की ओर से किसानों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को यह लाभ दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से राहत पहुंचा रही है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रावस्ती जनपद के कुल 42 दावों के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को दो करोड़ तीन लाख 50 हजार रुपये की धनराशि बांटी गई है। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, प्रभारी एलआरसी विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।