Illegal Aadhaar Card Scams Persist in Sonvarsha Raj Amid Administrative Negligence आधार कार्ड निर्माण में की जा रही अवैध वसूली, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsIllegal Aadhaar Card Scams Persist in Sonvarsha Raj Amid Administrative Negligence

आधार कार्ड निर्माण में की जा रही अवैध वसूली

सोनवर्षा राज में अवैध आधार कार्ड बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है। फर्जी वेबसाइटों के जरिए हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण आम लोग ठगे जा रहे हैं। दो स्थाई आधार सेंटर हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 17 June 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
आधार कार्ड निर्माण में की जा रही अवैध वसूली

सोनवर्षा राज एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का गौरखधंधा कर राशि वसूली बेरोकटोक जारी है। क्षेत्रों में घुम घुम कर गांव टोले में जा जा कर फर्जी बेबसाईट की मदद से आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बना कर जरुरतमंदों से निर्धारित शुल्क की जगह हजार से तीन हजार रुपये तक अवैध रूप से वसूली करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के मंगवार बाजार, मंगला बाजार में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश सरकार के आईडी से आधार कार्ड बनाया जा रहा है।जाहिर है प्रशासनिक लापरवाही की वजह से आम लोगों की जेब कटने के साथ साथ उनके साथ भी फर्जीवाडा़ भी किया जा रहा है।आए

दिन फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायते लगातार मिल रही है। वाबजूद स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस तरह के अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले पर किसी तरह कारवाई नहीं किए जाने से ऐसे लोगों के मनोबल में काफी इजाफा हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रखंड मुख्यालय में दो,मंगवार एवं सोनवर्षा राज पोस्ट आँफिस में एक एक स्थाई आधार सेंटर स्वीकृत है। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा कुछ उच्च विद्यालयों में अस्थाई रूप से आधार सेंटर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इनमें से एक सर हरिवल्लभ इन्स्टिट्यूट उच्च विद्यालय सोनवर्षा में किसी देवन कुमार के नाम से है।लेकिन सेंटर कभी भी विद्यालय परिसर में संचालित नहीं होता है। देवन कुमार के द्वारा गांव टोले में घुम घुम कर अवैध राशि लेकर आधार कार्य बनाने का कार्य संचालित कर रहा है।जबकि विभागिय नियमों में ये स्पष्ट है की विभाग द्वारा जिस संस्थान के लिए आधार सेंटर को स्वीकृत किया गया है सेंटर वहीं चलाया जाना है। उक्त बाबत विद्यालय के एचएम रौशन कुमार ने कहा की इस सम्बंध में प्रधान लिपिक ही कोई जानकारी दे सकते है। वहीं प्रधान लिपिक संजय कुमार ने कहा की मैने विभाग को पत्र लिखकर आधार संचालक देवेन कुमार का स्वीकृति पत्र मांगा है। जबकि बीडीओ सोनवर्षा राज अमित आनंद ने कहा की मामले का सत्यापन करवा कर समूचित कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।