Rampaging Elephant Ramlal Causes Panic in Chakuliah Villages Near Bengal Border चाकुलिया की सीमा से सटे बंगाल के गिधनी रेंज में गदर मचा रहा है रामलाल हाथी, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsRampaging Elephant Ramlal Causes Panic in Chakuliah Villages Near Bengal Border

चाकुलिया की सीमा से सटे बंगाल के गिधनी रेंज में गदर मचा रहा है रामलाल हाथी

चाकुलिया में रामलाल नाम का विशालकाय हाथी गिधनी रेंज क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। यह हाथी गांवों में घुसकर अनाज खा रहा है और ग्रामीणों में दहशत फैला रहा है। सोमवार को रामलाल ने तालाब में मस्ती की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 16 June 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया की सीमा से सटे बंगाल के गिधनी रेंज में गदर मचा रहा है रामलाल हाथी

चाकुलिया: चाकुलिया में रामलाल नाम से मशहूर विशालकाय दंतैल हाथी इन दिनों सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के गिधनी रेंज क्षेत्र में शरण लिए हुए है और गदर मचा रहा है। अनाज खाने के लिए गांवों में घुस कर उत्पात मचा रहा है। सोमवार को रामलाल हाथी गिधनी रेंज के अमतोलिया बीट के पलाशबनी के पास एक तालाब में कई घंटा तक खूब मस्ती की। इसके बाद तालाब से निकलकर पास के जंगलों में चला गया। रामलाल हाथी के कारण चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे गांवों के ग्रामीण भी दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक चाकुलिया की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के गिधनी की सीमा पर स्थित जंगलों में कई जंगली हाथी मौजूद हैं।

शाम होने के बाद इस इलाके की सड़कों पर चलना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। क्योंकि शाम होते ही हाथी जंगलों से निकलकर सड़क पर उतर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।