नवदीप शुक्ला बने बांका के नए डीएम, अंशुल कुमार बनाए गए पूर्णिया डीएम
बांका। वरीय संवाददाताबांका। वरीय संवाददाता आईएएस नवदीप शुक्ला को बांका का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि बांका के निर्वतमान

बांका। वरीय संवाददाता आईएएस नवदीप शुक्ला को बांका का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि बांका के निर्वतमान डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया का नया डीएम नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी किया गया है। नवदीप शुक्ला वर्ष 2013 बैच के आईएएस हैं। वे वर्तमान में पशुपालन विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। बांका के निवर्तमान डीएम अंशुल कुमार का बांका में कार्यकाल काफी सुनहरा रहा। वे बांका में कई परियोजनाओं पर काम किए तथा बांका जिला को कई क्षेत्र में राज्य में प्रथम स्थान पर बनाए रखा।
अंशुल कुमार बांका जिला में डीएम के रूप में 7 मई 2022 को पदास्थापित हुए थे। वे करीब तीन वर्षो तक बांका में रहे। उनके कार्यकाल में सीएम नीतीश कुमार करीब पांच बार बांका आ चुके हैं। उन्होंने बांका में कई प्रकार के योजनाओं को लाया। बिहार के पहले स्मार्ट विलेज की स्थापना की अंशुल कुमार के कार्यकाल में बांका में बिहार का प्रथम स्मार्ट विलेज निर्माण कराया गया। इस स्मार्ट विलेज का उदघाटन सीएम नीतीश कुमार के हाथों किया गया। इसके अलावे ओढनी डैम के पर्यटन में विकास पर भी कई कार्य किया गया। वे स्वास्थ्य, राजस्व सहित कई कार्यो में बांका को राज्य में अव्वल बनाए रखा। आरएमके मैदान को नया रूप देने के साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी सहित कई बेहतर काम किया गया। जिसका लोगों को सुविधा मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।