Formation of District Awqaf Committee in Banka Zafar Alam Appointed President जिला औकाफ समिति के अध्यक्ष बने जफर आलम और मो०इमदाद अंसारी बनाए गए सचिव।, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsFormation of District Awqaf Committee in Banka Zafar Alam Appointed President

जिला औकाफ समिति के अध्यक्ष बने जफर आलम और मो०इमदाद अंसारी बनाए गए सचिव।

बांका। निज संवाददाताबांका। निज संवाददाता बिहार राज्य सुन्नी वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यालय आदेश से जिला औकाफ समिति का गठन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 18 June 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
जिला औकाफ समिति के अध्यक्ष बने जफर आलम और मो०इमदाद अंसारी बनाए गए सचिव।

बांका। निज संवाददाता बिहार राज्य सुन्नी वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यालय आदेश से जिला औकाफ समिति का गठन किया गया।इस 15 सदस्यीय समिति के गठन में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के क्रियाकलाप के बारे में मॉनिटरिंग और दिशा निर्देश देने के साथ ही वफ्फ संशोधन एक्ट के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना है।इसके साथ ही प्रत्येक छह माह में प्रदेश वफ्फ बोर्ड को गतिविधियों की रिपोर्ट भेजना शामिल है।जिला अवकाफ बोर्ड के गठन के साथ ही जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जफर आलम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।जबकि डुमरामा निवासी मोहम्मद इमदाद अंसारी को जिला अवकाफ समिति का सचिव नियुक्त किया गया है वहीं कटोरिया के तेतरिया निवासी मोहम्मद नौशाद अली को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इस

संबंध में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शून्य बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष जनाब इरशाद उल्लाह द्वारा सभी जिलों में समिति का गठन करते हुए पत्र जारी किया गया है। जिसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी की लहर है। समिति के गठन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष जफर आलम ने जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया है। वहीं जदयू के जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, मो अली,अरमान रजा,शादिक आलम और शहनयाज आलम ने समिति के सदस्यों को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।