ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया : जीतनराम मांझी
पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका। निज संवाददाता रविवार को बांका में संगठनात्मक चुनाव और परिषद के कार्यकारिणी विस्तार में पहुंचे हिंदुस्तानी आ

बांका। निज संवाददाता रविवार को बांका में संगठनात्मक चुनाव और परिषद के कार्यकारिणी विस्तार में पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार देश में मजबूती के साथ सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है। बिहार में भी जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारी हम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता की भागदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए। इसके बाद प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी जी के बहादुरी और शौर्य का डंका देश नहीं बल्कि विदेश में भी बज रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। जिस कायरता के साथ पाकिस्तान के सहयोग से हमारी बहन बेटियों का सुहाग धर्म पूछकर उजाड़ा गया , वो बर्दाश्त करने से बाहर था। ऐसी मजबूत सरकार के हिस्सेदार बनने में उन्हें भी गर्व महसूस होता है। शहर के एक निजी होटल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक अपनी देखरेख में संपन्न कराई। बैठक में पार्टी के कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष समेत संगठन के सभी प्रकोष्ठ से कई वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान सभी संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने विचार संगठन को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से खुले मंच से रखे जा रहे थे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जीतनराम मांझी ने पार्टी को बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूती दिलाने के लिए बूथ जीतो और चुनाव जीतो के मूलमंत्र पर अमल करने का निर्देश दिया।वहीं उन्होंने संगठन के सभी नेताओं से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को भी नई जिम्मेदारी के साथ एनडीए सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने की अपील किया है। आगामी नवम्बर माह में बिहार के विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है,जिसकी तैयारी में पार्टी कई महीनों से जुट गई है और लगातार सभी जिलों में कार्यक्रम का दौर चल रहा है।इसबार जितनी भी सीटें गठबंधन धर्म के मुताबिक उन्हें मिलेगा,सभी पर निश्चित तौर पर विजय का पताका लहराया जाएगा। बांका में उनकी संगठन कमजोर है,इस बात की जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने अपने पूरे देशभर के सभी राज्यों के ओजस्वी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाकर की ताकि यहां के सभी प्रखंड में पार्टी को मजबूती दिलाया जा सके और एनडीए के घटक दलों को जिताने में अहम भूमिका निभाई जा सके। डॉ संतोष सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजेश पांडे बने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में वर्ष 2023 के बाद दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन राष्ट्रीय संरक्षक और पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी प्रोफेसर डी. एन. सिन्हा के देखरेख में पूरी पारदर्शिता और संवैधानिक ढंग से कराई गई। 14 जून को दिन के 10 से 12 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं 1 से 2 बजे तक संविक्षा और 3 से 5 बजे शाम तक नाम वापसी का दौर चला। जिसके बाद 15 जून रविवार को शहर के एक निजी होटल में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पुर्व चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। लेकिन किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार नहीं रहने पर डॉ संतोष कुमार सुमन को फिर से निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि राजेश पांडे को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव निर्वाचित किया गया।वहीं पार्टी द्वारा कामता ऋषिआसन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।चुनाव की प्रक्रिया पुरी होने के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी चुनावों में सीटों का बंटवारा और टिकट के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन और राष्ट्रीय संरक्षक जीतनराम मांझी ही अधिकृत होंगे।इसके साथ ही पार्टी के नए कार्यकारिणी कमिटी के गठन और विस्तार के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस दौरान डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी भी पार्टी के रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं।आज हम पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहुंच सभी जिले के गांव गांव तक हो चुकी है।जरूरी है कि संगठन को और मजबूती देने के लिए इनका विस्तार बूथस्तर तक किया जाए,और बूथ जीतो,चुनाव जीतो के नारे को बुलंद करते हुए संकल्पित कार्यकर्ता बनकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपना अहम भूमिका निभाया जा सके।जिस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोनों संकल्पित और समर्पित होंगे उसे सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।इस दौरान टेकानी विधायक डॉ अनिल कुमार, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी,बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, इमामगंज विधायक दीपा कुमारी,पार्टी के उपाध्यक्ष बीरेंद्र,कमलेश सिंह,दिलीप यादव,बांका प्रभारी सह जहानाबाद जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा,बांका जिलाध्यक्ष मनोज यादव,पार्टी के प्रदेश सचिव बुलबुल सिंह,गौतम समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।