एक पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजवारा थाना की पुलिस ने सोमवार रात चेक पोस्ट पर शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुमन कुमार है, जो झारखंड से शराब का सेवन कर लौट रहा था। उसकी मेडिकल जांच में शराब...

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा थाना की पुलिस ने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट से सोमवार रात एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय भेजा है।एसएचओ मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार रात चेक पोस्ट पर शराबी एवं शराब तस्करों की धड़-पकड़ को लेकर जांच-पड़ताल अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीगंज निवासी सुमन कुमार पिता नंदकिशोर साह को शराब के नशे में रहने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़ाया शराबी पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपना ससुराल आया था।वो सोमवार रात झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से शराब का सेवन कर लौट रहा था।ब्रेथ
एनालाइजर एवं मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार शराबी को आर्थिक जुर्माना हेतु मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।