Police Capture Two Fugitive Warrants in Kataria Intensive Raids Under SP s Directive बांका : अलग-अलग मामलों के 2 फरार वारंटी गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Capture Two Fugitive Warrants in Kataria Intensive Raids Under SP s Directive

बांका : अलग-अलग मामलों के 2 फरार वारंटी गिरफ्तार

कटोरिया पुलिस ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए छोटू कुमार और बद्री यादव पर बांका न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 14 June 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
बांका : अलग-अलग मामलों के 2 फरार वारंटी गिरफ्तार

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशानुसार कटोरिया पुलिस ने गुरुवार रात को छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 2 फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सदलबल शामिल थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के अलकुसिया गांव के छोटू कुमार एवं उदालखूट गांव के बद्री यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों काफी दिनों से फरार चल रहा था। बांका न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध अलग-अलग मामलों में वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर गिरफ्तार दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर कटोरिया पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।