Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSerious Road Accident Near Badua River Bridge Youth Injured in Shamubganj
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी , रेफर
शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - असरगंज मुख्य पथ पर बदुआ नदी पुल मोड़ के समीप रफ्तार की कहर में गुरुवार को
Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 30 May 2025 05:17 AM

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ पर बदुआ नदी पुल मोड़ के समीप रफ्तार की कहर में गुरुवार को सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक असरगंज स्थित नारायणपुर गांव के विजय कुमार है। बताया कि वह निजी काम से बांका जा रहा था। जहां उक्त जगह सड़क पर गढ्ढे में फंसकर बाइक असंतुलित हो गई। जिससे सड़क किनारे लुढ़क गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर अजय शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।