Inauguration of Block Twenty-Point Implementation Committee Office in Itarhi by Former Minister Santosh Kumar Nirala इटाढ़ी में बीस सूत्री समिति के कार्यालय का उद्घाटन, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsInauguration of Block Twenty-Point Implementation Committee Office in Itarhi by Former Minister Santosh Kumar Nirala

इटाढ़ी में बीस सूत्री समिति के कार्यालय का उद्घाटन

इटाढ़ी में प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति का उद्घाटन पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया। इस मौके पर जदयू और भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 13 June 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
इटाढ़ी में बीस सूत्री समिति के कार्यालय का उद्घाटन

इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षा जदयू प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा व संचालन भाजपा इटाढ़ी नगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद केशरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि इस कार्यालय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही योजना को मूर्त रुप देने और जनता की समस्या को सुनने और उसका निदान करने के लिए 20सूत्री का गठन किया गया है।

अब कार्यालय मिलने से सभी सदस्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। प्रखंड की जनता भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को रख सकेंगी। कार्यक्रम के पूर्व अहमदाबाद में प्लेन दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी हेमंत कुमार चौबे, प्रदीप ओझा, गोविंद सिंह, बीना देवी, मीणा देवी, बालदेव सिंह, बबन चौधरी, काशी सिंह, सिकन्दर चूड़ीहार, मदन पासवान, मनजीत साह, महेन्द्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।