तीन पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजवारा थाना की पुलिस ने चेक पोस्ट से तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि झारखंड से आने वाले लोगों की जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान...

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा थाना की पुलिस के द्वारा उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार की रात नियमित जांच-पड़ताल अभियान चेकपोस्ट पर चलाया जा रहा था।इस दौरान झारखंड की ओर से आने वाले लोगों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही थी।जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।जिसकी पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के राजबांध निवासी मनोहर चौहान,बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के नरचातरी गाँव निवासी राहुल कुमार यादव एवं तिवारीचक निवासी हर्ष आनंद उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है।ये
तीनों झारखंड की तरफ से शराब का सेवन कर बिहार आ रहे थे।पकड़े गए तीनों शराबी को आर्थिक जुर्माना हेतु मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।