प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचायी शादी
Maharajganj News - महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में एक गांव के दो प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। दोनों अलग-अलग जाति के हैं और अपने प्रेम के लिए परिजनों की सहमति भी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जोड़े को...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के दो पुरवों के प्रेमी जोड़ा एक मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूजे का हो गया। जन्म-जन्म तक साथ रहने की कसमें खायीं। मौके पर प्रेमी जोड़े को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। दोनों प्रेमी अलग-अलग जाति के हैं। दोनों का आपस मे प्रेम परवान इतना चढ़ गया कि दोनों ने मंदिर मे शादी रचा डाली और परिजनों को भी अपनी रजामंदी देनी पड़ी। दोनों बालिग हैं। इस मामले मे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया था, लेकिन दोनों बालिग है और शादी की जिद पर अड़े थे।
थाने पर उनके परिजन भी आए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।