ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
बेलहर के बारा गांव की घटनाबेलहर के बारा गांव की घटना बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव में सोमवार की

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव में सोमवार की सुबह अपने ही घर के पीछे ताड़ के पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय पासी संजय चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय चौधरी ताड़ के पेड़ से ताड़ का फल काटकर बेचने का काम करता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह भी मृतक संजय चौधरी घर के पिछवाड़े में ताड़ का फल काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा और फल काटने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह एक ताड़ नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के द्वारा घायल संजय चौधरी को इलाज के लिए संग्रामपुर एक निजी क्लीनिक में एल गया। जहां से उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घाव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वार्ड सदस्य रामोतार रजक ने बताया की इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बाहर से परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।