Mango Season Brings Varieties to Market Concerns Over Artificial Ripening सुपौल : आम से पटा बाजार, लोगों को लोकल आम का इंतजार, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsMango Season Brings Varieties to Market Concerns Over Artificial Ripening

सुपौल : आम से पटा बाजार, लोगों को लोकल आम का इंतजार

त्रिवेणीगंज में आम के सीजन के आगमन के साथ बाजार में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उड़ीसा के आम की भरमार है। लोकल आम आने में एक से दो सप्ताह का समय है। चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने बताया कि बाजार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 27 May 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : आम से पटा बाजार, लोगों को लोकल आम का इंतजार

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। फलों के राजा आम का सीजन आते ही दूसरे राज्यों से आने वाले कई किस्मों के आम से बाजार पट गया है। अभी बाजार में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व उड़ीसा के आम का बोलबाला है, लेकिन एक या दो सप्ताह के भीतर लोकल आम भी बाजार में छा जाएगा। बाहर के राज्यों से आये आम एक सौ रुपये में दो किलो के भाव से बिक रहा है। जब लोकल आम बागानों से टूटने लगेगा तो आम के दामों में काफी गिरावट आने की संभावना है। आम दुकानदारों का कहना है कि बम्बई आम एक से दो सप्ताह के भीतर बागानों से आना शुरू हो जायेगा।

इसके बाद बम्बई, गुलाबखास, लोकल दुधिया मालदह, लोकल लखना आम भी बाजार में आना शुरू हो जाएगा। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने कहा कि बाजार में अभी उलब्ध आमों में अधिकांश आम कृत्रिम रूप से पका हुआ है। जो देखने में सुंदर लगता है लेकिन यह आम हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। साथ ही इन आमों का स्वाद फीका होता है। कृत्रिम रूप से पके आम का सेवन करने से हमारे शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसके अतरिक्त कई बीमारियों को आमंत्रण मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।