सहदेई -देसरी में प्रथम दिन बने 1200 आयुष्मान कार्ड
सहदेई और देसरी प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन सहदेई में 600 और देसरी में 616 कार्ड बनाए गए। यह शिविर 28 मई तक चलेगा और कुल 53 जनवितरण दुकानों पर विशेष...

सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई और देसरी प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान सोमवार से शुरू हो गया। सहदेई में प्रथम दिन 600 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यह शिविर 28 मई तक चलेगा। विशेष अभियान के तहत प्रखंड के 53 जनवितरण दुकानों पर विशेष कैम्प लगाया गया है। मुरौवतपुर पंचायत में पांच, नयागांव पश्चिम में पांच, बाजितपुर चकस्तुरी में पांच, मजरोही उर्फ सहरिया में पांच, सुल्तानपुर में तीन, चकफैज में दो, सहदेई बुजुर्ग में 6, नयागांव पूर्वी में 8, पोहियार बुजुर्ग में 6, सलहा में तीन एवं चकजमाल पंचायत में पांच स्थानों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्य में डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आवास सहायक के अलावा आन्य को प्रतिनियुक्त किया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में बीडीओ, सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड स्वच्छता परवेक्षक, श्रम प्रवर्धन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक की तैनाती की गई है। दूसरी ओर देसरी प्रखंड क्षेत्र के सभी आठ पंचायतों में आयोजित शिविर में प्रथम दिन 616 कार्ड बनाएं गए है। सहदेई -03 - सहदेई के विक्रमपुर स्थित जनप्रणाली विक्रेता के दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनवाते लोग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।