राजघाट में जमीन विवाद को ले भाई-भाई के बीच झड़प
शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित राजघाट में जमीनी विवाद

शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित राजघाट में जमीनी विवाद को ले भाई-भाई के बीच दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। प्रथम पक्ष से नेपाली मंडल एवं दूसरे पक्ष से राजकुमार मंडल हैं। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल हुए। जबकि 15 वर्ष की एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हुए। प्रथम पक्ष ने बताया कि परिवार में संपत्ति का बंटवारा हो गया है। इसके बावजूद निजी जमीन पर पानी गिराता है। जिससे परेशानी हो रही है। दूसरे पक्ष ने बताया कि पुत्र के हाथ से किसी तरह धोखा से लाठी लग गई। जिसमें छात्रा का सिर फोड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल लड़ाई झगडे को बंद करा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जबकि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।