सखी वार्ता सह बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जारूकता कार्यक्रम का आयोजन
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता डीएम के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बांका द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त हो रही महिला

बांका। एक संवाददाता डीएम के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम, बांका द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त हो रही महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण के लिए उनके प्रति होने वाले हिंसा की रोकथाम, कानूनी जानकारी तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी एवं योजना का लाभ लेने में सहयोग के उद्देश्य से सखी वार्ता सह बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जारूकता कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड बाँका के लोधम पंचायत के पहरीडिह में महिला संवाद के दौरान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक ,राजीव रंजन ने कहा कि जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर बांका के पास वन स्टाप सेंटर एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय संचालित है।
इस कार्यालय के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाऐं अपनी समस्याओ का समाधान तथा योजना का लाभ लेने में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए वन स्टाप सेंटर बाँका के मोबाइल नंबर 9771468004 एवं महिला हेल्पलाइन टालँ फ्री नंबर 181पर संपर्क कर सकती हैं। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा प्रताङना का शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकती हैं या कार्यालय आकर संपर्क कर आवेदन दे सकती हैं! उक्त नंबर 24×7 संचालित है, आप सहयोग के लिए किसी भी समय कॉल कर सकती हैं । कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय के शेखर कुमार, वन स्टाप सेंटर की केस वर्कर अंजना भारती जीविका की प्रियंका कुमारी, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, सहकर्मी एवं जीविका दीदियों की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।