Eco-Friendly Celebrations by Farbisganj Anuvrat Committee Highlighting Two Years of Achievements अररिया : प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़ो के थैलो का उपयोग करने का आह्वान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsEco-Friendly Celebrations by Farbisganj Anuvrat Committee Highlighting Two Years of Achievements

अररिया : प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़ो के थैलो का उपयोग करने का आह्वान

फारबिसगंज की अणुव्रत समिति ने 2023-25 के कार्यकाल का समापन इको-फ्रेंडली तरीके से किया। सभी सदस्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक करते हुए कपड़े के थैले भेंट किए गए। समिति की अध्यक्षा नीलम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : प्लास्टिक का बहिष्कार कर कपड़ो के थैलो का उपयोग करने का आह्वान

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय अणुव्रत समिति की द्वारा अपने कार्यकाल वर्ष 2023-25 के पूरा होने के अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा 2 सालों में किए गए कार्यों की सफलताओं को कुछ नए ढंग से मनाया गया। समाज में नयी मिसाल प्रस्तुत करते हुए इस पूरे कार्यक्रम को इको-फ्रेंडली तरीके मनाया गया। जिसमें कहीं भी डिस्पोजल एवं प्लास्टिक से बने सामानों का उपयोग नहीं किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों को सिंगल यूज आफ प्लास्टिक के बारे में बताते हुए एवं सभी को स्वसंकल्पित करते हुए कपड़े से निर्मित थैले भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। सनद रहे कि पिछले 5 वर्षों से अणुव्रत समिति विशेष रूप से पर्यावरण सुरक्षा का कार्य जोरों शोरों के साथ कर रही है।

इस पूरे कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा नीलम बोथरा ने सभी को धन्यवाद और बधाइयां प्रदान करते हुए अपनी कविता के माध्यम से सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठो से प्रशंसा की। अणुव्रत विश्व भारती की राष्ट्रीय पर्यावरण सहसंयोजिका प्रभा सेठिया ने सभी का उत्साह वर्धन किया एवं आगे भी बढ़ चढ़कर कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की। वात्सल्य, प्रेम, सामंजस्य की अनोखी मिसाल प्रस्तुत करते हुए इको-फ्रेंडली तरीके से पूरे कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में परामर्शिका चंदा बैद,कांता मरोटी के अलावे समिति की सचिव विनीता छावत,कोषाध्यक्ष बबीता नौलखा,प्रचार प्रसार मंत्री रंजीता मरोठी,पर्यावरण संयोजिका खुशबू डागा,बबीता डागा, क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट संयोजिका नीता गोलछा,निशा राखेचा, कार्यकारिणी सदस्य ममता डागा, नीतू केडिया,अंजू बैद,सोनू पटावरी,सुनीता मरोठी विशेष रूप से उपस्थित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।