फौजी हत्याकांड में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
Saharanpur News - रामपुर मनिहारान पुलिस ने फौजी विक्रांत हत्या मामले में वांछित आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया। फौजी विक्रांत का शव गांव...

रामपुर मनिहारान रामपुर मनिहारान पुलिस ने फौजी विक्रांत हत्याकांड में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। गांव मुंडीखेड़ी में फौजी विक्रांत का गोली लगा शव घर के पास एक चकरोड़ पर पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना में शामिल 3 नामजदों में से 2 नामजद सूरज व अंकुश को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर की टीम ने घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त रग्गड माजरा थाना छछरोली यमुनानगर निवासी विशाल पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।