Social Activists Join JD U in Bihar Key Figures Include Babu Dhan Pasi and Anita Kumari कई सामाजिक कार्यकर्ता जदयू में हुए शामिल , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSocial Activists Join JD U in Bihar Key Figures Include Babu Dhan Pasi and Anita Kumari

कई सामाजिक कार्यकर्ता जदयू में हुए शामिल

शनिवार को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। सासाराम के बाबूधन पासी, इंद्रमुनि पासी, लक्की कुमार, अनीता कुमारी, रजनी कुमारी और सौरभ कुमार ने पार्टी में सदस्यता ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 14 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
कई सामाजिक कार्यकर्ता जदयू में हुए शामिल

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जदयू का दामन थाम लिया। जदयू के प्रदेश दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह में सासाराम के बाबूधन पासी, इंद्रमुनि पासी, लक्की कुमार, अनीता कुमारी, रजनी कुमारी व सौरभ कुमार जदयू में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य डॉ. आनंद कुमार, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बरुण कुमार सिंह और रोहतास सिविल कोर्ट अधिवक्ता संगीता कुमारी उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।