Congress Holds Save the Constitution Program in Amethi Criticizes BJP अमेठी-संविधान बचाओ कार्यक्रम में भाजपा पर बरसे कांग्रेसी, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsCongress Holds Save the Constitution Program in Amethi Criticizes BJP

अमेठी-संविधान बचाओ कार्यक्रम में भाजपा पर बरसे कांग्रेसी

Gauriganj News - अमेठी में कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा पर तीखे हमले किए गए। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSat, 14 June 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
अमेठी-संविधान बचाओ कार्यक्रम में भाजपा पर बरसे कांग्रेसी

अमेठी, संवाददाता। कांग्रेस ने तहसील स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को अमेठी कस्बे के एक निजी होटल में किया। जिसमें भाजपा पर तीखा प्रहार वक्ताओं ने किया। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान का गला घोंटने नहीं देगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के सन्देश को हर घर में पहुंचाए। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कार्यकर्ताओं से संविधान बचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बन गए हैं। डॉक्टर देवमणि तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

हम सभी को सत्ता के खिलाफ उनका सहयोग करना है। ओपी दूबे, डॉ. नरेंद्र मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह ने किया। हीरामणि कनौजिया, राजकुमार पाण्डेय, सभाजीत शुक्ला सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।