राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि
Gonda News - गोंडा में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाशव राजगुरीकर ने दिवंगत अंग्रेज बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कडरू स्थित संगठन मंत्री अर्जुन सिंह के आवास पर पुष्प अर्पित किए।...

गोंडा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाशव राजगुरीकर शनिवार दोपहर बारह बजे परसपुर के कडरू स्थित संगठन मंत्री अर्जुन सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अंग्रेज बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह, सुशील पांडे, प्रदीप सिंह, बलवंत सिंह, अतुल मिश्रा, उमाशंकर सिंह, विजय चौहान, अशोक सिंह, हेमंत पांडे, आनंद देव सिंह, ध्रुव नारायण पांडे सहित अन्य शिक्षक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।