bba student of ism college danapur suicide in girls hostel patna पटना से सटे दानापुर में BBA की छात्रा ने किया सुसाइड, गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़bba student of ism college danapur suicide in girls hostel patna

पटना से सटे दानापुर में BBA की छात्रा ने किया सुसाइड, गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप

दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित आईएसएम कालेज में बीबीए फोर्थ ईयर की छात्रा वर्षा कुमारी ने शनिवार को देर रात अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या की है। वर्षा कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वर्षा के बारे में बताया जा रहा है कि वो अनीष झा की पुत्री थी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटनाSun, 27 April 2025 08:53 AM
share Share
Follow Us on
पटना से सटे दानापुर में BBA की छात्रा ने किया सुसाइड, गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप

पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना से सटे दानापुर में बीबीए की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इस छात्रा के द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। घटना पटना से सटे दानापुर की है। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित आईएसएम कालेज में बीबीए फोर्थ ईयर की छात्रा वर्षा कुमारी ने शनिवार को देर रात अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या की है। वर्षा कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वर्षा के बारे में बताया जा रहा है कि वो अनीष झा की पुत्री थी।

BBA की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में सुसाइड क्यों किया अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की के कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इधर इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस लड़की के कमरे को छान रही है। आत्महत्या की वजहों की तलाशा जा रहा है। लड़की के परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:बच्ची को 10 रुपये देकर बोला- किसी से नहीं कहना, बिहार में मासूम से रेप की कोशिश
ये भी पढ़ें:पत्नी ने सब्जी के लिए बड़ा आलू काट दिया, पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाला