बांका : बांका में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग, मानसून का बेसब्री से इंतजार
बांका जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तापमान में गिरावट न होने से लोग घरों में कैद हैं। बुजुर्ग, बच्चे और कामकाजी लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों...

बांका । जिले में लगातार तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है और दोपहर तक गर्म हवा लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर देती है। तापमान में कोई गिरावट नहीं आने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालत यह है कि पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और कामकाजी लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी गहराती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है, वहीं अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।