Chhau Dance Celebration in Kharsawan Cultural Heritage Preserved by Jai Bhairav Baba Samiti खरसावां के रामपुर में रजो पर्व पर छऊ नृत्य, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsChhau Dance Celebration in Kharsawan Cultural Heritage Preserved by Jai Bhairav Baba Samiti

खरसावां के रामपुर में रजो पर्व पर छऊ नृत्य

खरसावां के रामपुर में रोजो वर्प के अवसर पर जय भैरव बाबा समिति द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ गुरु लखिन्द्र महतो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने विभिन्न नृत्यों की भव्य प्रस्तुति दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाMon, 16 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
खरसावां के रामपुर में रजो पर्व पर छऊ नृत्य

खरसावां। खरसावां प्रखण्ड के रामपुर में रोजो वर्प के अवसर पर जय भैरव बाबा समिति रामपुर द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां के रामपुर के छऊ गुरु लखिन्द्र महतो द्वारा फीता काटकर कर किया गया। मौके पर महतो ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इससे बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। जय भैरव बाबा समिति रामपुर के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, रुक्मणी हरण, सीता चोरी, शबर, अभिमन्यु वध, गणेश वंदना, महिसासुर वध, माया शबरी, रामलीला, शिव रात्री, शिकारी आदि नृत्य की भव्य प्रस्तुती देकर दर्शको मंत्रमुग्ध दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रवि शंकर महतो, अरुण महतो, युधिष्ठिर महतो, शैलेंद्र महतो, मोसो सोय, भागरथी महतो, हर सिंह बोदरा, होन माई हेंम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।