delhi weather 3 days yellow alert of rain and stormy winds temperature dropped to 9 degrees celsius Delhi Weather : दिल्ली में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट, हवा-बारिश से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather 3 days yellow alert of rain and stormy winds temperature dropped to 9 degrees celsius

Delhi Weather : दिल्ली में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट, हवा-बारिश से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई मध्यम बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान भी एक दिन पहले की तुलना में छह डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव ने गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 06:15 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather : दिल्ली में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट, हवा-बारिश से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई मध्यम बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान भी एक दिन पहले की तुलना में छह डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव ने गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है।

तीन दिन के लिए येलो अलर्ट : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में आंधी-बारिश जैसी मौसमी घटना के आसार बने हुए हैं। इसके चलते 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शनिवार का दिन भी खासा गर्म रहा था। खासतौर पर लोगों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल करके रख दिया था, लेकिन रात दो से सुबह पांच बजे तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि, तेज घन गर्जन और आंधी की घटनाएं हुईं। इसके चलते मौसम काफी हद तक ठंडा हो गया। इस दौरान मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम है।

वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रैप हटाया

बारिश के चलते दिल्ली की हवा काफी हद तक साफ हो गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का यह साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा। वहीं, दिल्ली की हवा साफ होने के साथ ही ग्रैप का पहला चरण हटा लिया है। केन्द्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सात जून को ग्रैप की पाबंदियां लागू की थीं।