Bihar Weather: बिहार में लोगों को दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा। इसके बाद राज्य के एक-दो स्थानों पर ठनका, तेज हवा और बारिश की चेतावनी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहने के कारण सूरज की तल्खी में कमी आने से तापमान गिरेगा।
दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। 18 दिनों के बाद पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। वहीं अब दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।
Weather News: देश के विभिन्न हिस्सों में काफी ज्यादा गरमी पड़ रही है। ऐसे में सभी को बारिश का इंतजार है। लेकिन यह इंतजार कब खत्म होगा, इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है।
Jharkhand Mansoon: भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के बाद झारखंड में मॉनसून शुरू हो जाएगा।
Weather Report: पटना में रविवार को आसमान साफ रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आद्रता की मात्रा 39 प्रतिशत रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।
Delhi Weather Forecast : दिल्लीवाले अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अगले 4 दिनों के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में 10 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में सप्ताहभर से अच्छी बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।
हाड़ौती अंचल में गुरुवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग में नजर आया। एक ओर कोटा शहर तेज धूप और उमस की चपेट में रहा, तो दूसरी ओर जिले के अयाना क्षेत्र में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।
राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों के बीच अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश में जल्द ही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। एमपी में 10 जून के आसपास मॉनसून के दस्तक देने के आसार हैं। वहीं कल और परसों भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।