Leo Horoscope today aaj ka Singh Rashi ka Rashifal 16 june 2025 future prediction आज का सिंह राशिफल 16 जून 2025: सिंह राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Horoscope today aaj ka Singh Rashi ka Rashifal 16 june 2025 future prediction

आज का सिंह राशिफल 16 जून 2025: सिंह राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Leo Horoscope today aaj ka Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयMon, 16 June 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
आज का सिंह राशिफल 16 जून 2025: सिंह राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Leo Horoscope Today, सिंह राशिफल 16 जून 2025: अपने लक्ष्यों को पाना है, तो आपको कोशिश करनी होगी। आज आपके लव अफेयर में आप अच्छे पलों को जिएंगें। आज ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाक रखें। कोशिश करें कि जो भी पर्सनल टारगेट आपको दिए गए हैं, उन्हें आप पूरा कर लें। आज समृद्धि आपके फेवर में रहेगी। प्यार में आज आप कुछ अच्छे पलों का अनुभव करेंगे। ऑफिस में आपको नई भूमिका मिल सकती है। अपनी जॉब में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। आज समृद्धि के कारण आप बड़े फैसले लेने में कामयाब हो सकेंगे।

सिंह लव राशिफल

आज का दिन लवअफेयर के लिए बहुत खास है। जिन महिलाओं को लवअफेयर में कुछ कमी लगेगी, वो बाहर जाएंगी। कुछ सिंगल महिलाओं को आज ऑफिस इंवेट या फैमिली कार्यक्रम में कोई किसी से प्रपोजल मिल सकता है। अपने लवर के इमोशंस को हर्ट ना करें, उसके सुझावों को वैल्यू दें, खासकर जब आप बड़े फैसले ले रहे हों, तो उनकी बातों को सुनें। आपकी लाइफ में कोई तीसरा आदमी दखलअंदाजी कर सकता है, इसे तुरंत कंट्रोलकरने की जरूरत है।

सिंह करियर राशिफल

आज बिना हिचकिचाएं मीटिंग्स में अपने विचारों को रखें। आपके सुझाव आज लिएजा सकते हैं, इसकी वजह से आप नई पॉजिशन को पाने में भी सफल रहेंगे। दोपहर का समय नएप्रोजेक्ट को लॉन्च करने में मदद करेगा। क्लाइंट्स भी नएप्रोजेक्ट में आपके योगदान की मांग करेंगे। इससे संस्थान में आपकी वैल्यू बढ़ जाएगी। बिजनेसमैन आज बिजनेस को लेकर भाग्यशाली रहेंगे, क्योंकि नई जगह अपना बिजनेस खोल सकेंगे। आपको व्यापार में लोकल प्रशासन का भी सहयोग मिलेगा।

सिंह मनी राशिफल

आज आपके पास पैसा रहा है, आप नई प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। कुछ सिंह राशि के लोग पेंडिंग पड़े बिलों का भुगतान कर देंगे। आज सुबह के समय ज्वैलरी भी खरीद सकते हैं। आज आप अपना भाग्य स्टॉक मार्केट में भी आजमा सकते हैं। आज परिवार में भी प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। आज आप दान के लिए पैसा दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:आज का वृश्चिक राशिफल 16 जून : वृश्चिक राशि वालों के लिए जानें कैसा रहेगा दिन?

सिंह हेल्थ राशिफल

आज ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें। आज घर में ऑफिस का तनाव ना लाएं। आज पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी डाइट को लेकर बहुत पार्टिकुलर रहें। खासकर मीठे से दूर रहें। इसकी जगह हेल्दी चीजों को जैसे हरी पत्तेदार सब्जिया और फल खाएं। आज कुछ लोगों में जोड़ों में दर्द, गले में दर्द, वायरल ‌फीवर, पाचन से जुड़ी दिक्कत, जोड़ों में दर्द, माइग्रेन की दिक्कत सिंह राशि वालों को हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!