tarot horoscope 16 june 2025 cancer people dont make this mistake lucky tips for virgo leo and pisces Tarot Horoscope 16 June: कर्क राशि भूलकर ना करें ये गलती, कन्या राशि को लगेगा इस बात से डर, rashifal - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलtarot horoscope 16 june 2025 cancer people dont make this mistake lucky tips for virgo leo and pisces

Tarot Horoscope 16 June: कर्क राशि भूलकर ना करें ये गलती, कन्या राशि को लगेगा इस बात से डर

Tarot Rashifal for today: टैरो की मदद से आप आज अपनी जिंदगी को सही और नई दिशा दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आज सभी राशियों को टैरो के हिसाब से किन बातों का ध्यान रखना है?

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
Tarot Horoscope 16 June: कर्क राशि भूलकर ना करें ये गलती, कन्या राशि को लगेगा इस बात से डर

Tarot Rashifal 16 June 2025: हमारी एनर्जी में हर दिन कुछ ना कुछ बदलाव आता है। टैरो के जरिए हमें सही मार्गदर्शन मिल जाता है। कभी कोई फैसला लेने में अटक जाए या फिर कोई पुरानी बात परेशान कर रही हो, टैरो हमेशा आपको सही रास्ता बता सकता है कि अगला कदम क्या होना चाहिए? तो चलिए जानते हैं कि आखिर टैरो के हिसाब से आज सभी राशियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

मेष टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड- द सन

आज के दिन आपको थोड़ी क्लैरिटी मिलेगी। जो भी पास हो, उसे अभी स्वीकार करिए। आज आपको बार-बार कोई फैसला लेने का दबाव महसूस हो सकता है। शांत रहकर हर पहलू को समझकर फैसला लेने से दिन अच्छे से बीत जाएगा। अपनी एनर्जी को ऐसे ही बर्बाद ना करें, इसका सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी भी तरह की जल्दबाजी करना ठीक नहीं है।

लकी टिप्स: आज पीले या फिर सुनहरे रंग के कपड़े पहनें।

वृषभ टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द हरमिट

आज चुप रहने में ही भलाई है। आज शांति से जो भी फैसला लेंगे उसका असर काफी लंबे समय तक दिखेगा। आज हड़बड़ी या जल्दबाजी में काम करने से बचिए। आपकी मौजूदगी ही बहुत कुछ कह देगी। लोगों की बातों में पड़ने की बजाय सिर्फ अपने दिल की ही सुनिए। आज शांत रहिए क्योंकि इसी से आपको सही रास्ता मिलेगा। आज आपसे कोई सलाह मशविरा ले सकता है।

लकी टिप्स: काम शुरू करने से पहले दिया जला दें।

मिथुन टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टेस

आज आप थोड़ा सोच में पड़ सकते हैं कि क्या सही है और क्या नहीं? आपका दिल इस सवाल का जवाब अच्छे से जानता है। आप एक ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां से आगे बढ़ने के लिए आपको खुद पर भरोसा करना पड़ेगा। अब तक जिन सवालों के जवाब आप ढूंढ रहे थे वो आपके अंदर ही हैं। खुद को सुनने की कोशिश करिए। आज दिमाग की नहीं बल्कि दिल की सुनिए। यही से आपको सही रास्ता मिल जाएगा।

लकी टिप्स: जो कुछ भी सोचें उसे एक डायरी में लिख डालें।

कर्क टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द स्टार

आज एक साथ कई सारे प्लान ना बनाएं। जो भी कर रहे हैं उसे दिल से करिए और अपनाइए। आपको पता भी नहीं है कि आपकी मौजूदगी में ही कितनी ताकत है। आज आपको ये भी समझ आ जाएगा। वहीं दूसरी ओर हर चीज की चिंता करने की बजाय भरोसा करना भी सीखिए। मन शांत रहने से काफी चीजें सही होती चली जाती हैं। उम्मीद का साथ मत छोड़िए और आज आप धैर्य के साथ सही फैसला लेने में सक्षम होंगे।

लकी टिप्स: पानी पीने से पहले उसमें तुलसी की कुछ पत्तियां मिला लें।

सिंह टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द मैजिशियन

आज आपकी एनर्जी कुछ बेहतरीन और अच्छा ही करेगी। आज आप जो सोचेंगे वही होगा। शक या झगड़े जैसी बातें सोचेंगे तो दिन खत्म होते-होते ये सब सच में हो जाएगा। जिन चीजों से प्रेरणा मिलती हो, सिर्फ उन पर ध्यान दें। आज मन से और प्यार से जो भी करेंगे, उससे भी बड़ा रिजल्ट मिल सकता है। खुद पर भरोसा रखिए और आज कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचिएगा। आपके हाथ में सब कुछ है। सिर्फ सही डायरेक्शन की जरूरत है।

लकी टिप्स: काम शुरू करने से पहले अगरबत्ती जला लें।

कन्या टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द टॉवर

आज कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं। हर बार किसी चीज का टूटना बुरा ही नहीं होता है। कई बार आपकी सोच ही आपकी राह का रोड़ा बन जाती है। पुराने चीजों या प्लान को छोड़ दीजिए। उन चीजों को मौका देने का समय है जो खुद से आराम से आगे बढ़ते जाए। बदलाव से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसे अपनाइए। जब आप उम्मीद करना छोड़ेंगे, वहीं से सब ठीक होना शुरू हो जाएगा। समय पर भरोसा रखिए।

लकी टिप्स: आज अपने विचारों को शांत रखने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनें।

तुला टैरौ राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द फूल

नया काम शुरू करने से पहले गहरी सांस लें। ऐसा हो सकता है कि आज आपको थोड़ा डर लगे। ऐसा महसूस करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर कुछ खत्म हो रहा है तो बस इतना भरोसा रखिए कि ये आपके अच्छे के लिए ही हो रहा है। कोई पुराना बोझ हटेगा तो आप अंंदर से काफी अच्छा और हल्का महसूस करेंगे। जिंदगी आपको एक बार फिर से एक नई शुरुआत करने का मौका देने जा रही है।

लकी टिप्स: बाहर निकलिए और ठंडी हवा लीजिए।

वृच्छिक टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आज जब आपको एकदम भी उम्मीद नहीं होगी तभी किसी की मदद मिल जाएगी। खुद को किसी भी तरह के अंहकार से दूर ही रखिए। दूसरों की मदद लेने से जरा भी नहीं हिचके नहीं। आप अच्छे हैं और यही अच्छाई लौटकर वापस भी मिलेगी। आज आपको किसी पुराने दोस्त की याद आ सकती है।

लकी टिप्स: आज किसी पुरानी वस्तु का दान करें।

धनु टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: डेथ

बदलाव से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बदलाव से आपको नए मौके मिलेंगे। कुछ चीजें पहले ठीक लगती रही होंगी लेकिन अब ऐसा नहीं है। तो इसमें कोई भी बुराई नहीं है। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। धीरे-धीरे आपके अंदर काफी बदलाव आता जा राह है। जो भी कदम उठाते जा रहे हैं, उसके लिए अफसोस ना जताएं।

लकी टिप्स: अपनी किसी इच्छा को याद करते हुए तेजपत्ते को जला दीजिए।

मकर टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: थ्री ऑफ कप्स

आपको खुश रहने के लिए किसी की इजाजत नहीं लेनी है। जो भी छोटी-छोटी खुशी मिलती जाए, उसे खुलकर सेलिब्रेट करिए। आज आपको एहसास होगा कि खुलकर जीना चाहिए। आपकी खुशी में खूब ताकत है। इसे किसी को भी कम करने की इजाजत नहीं देनी है। उन लोगों के साथ रहिए जो आपको खुशी देते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको थकाते हैं। आज बिना वजह ही थोड़ा मुस्कुरा लीजिए।

लकी टिप्स: आज अपने खास दोस्तों के साथ मीठा शेयर करिए।

कुंभ टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: एट ऑफ पेंटाकल्स

आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको भले ही तुरंत ना मिले लेकिन धीरे-धीरे आपको पहले और भी ज्यादा मजबूत बनाता जा रहा है। अगर प्रोग्रेस धीरे-धीरे हो रहा तो भी हिम्मत हारना नहीं है। हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही एक दिन कुछ बड़ा कर जाते हैं। अपने आप पर भरोसा रखिए। आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

लकी टिप्स: काम शुरू करने से पहले अपने वर्कप्लेस को साफ कर लें।

मीन टैरो राशिफल 16 जून, 2025

टैरो कार्ड: द मून

आज शायद चीजें उलझी हुई दिख सकती हैं। किसी भी तरह की कोई भी जल्दबाजी ना करें। नई और अनजानी चीजों को भी अपनाने का समय है। आज आपकी फिलिंग्स थोड़ी बदल सकती हैं लेकिन इसकी वजह से कोई फैसला लेने की या राय बनाने की जरूरत नहीं है। दिल की सुनें। इससे आपको काफी कुछ समझ आएगा।

लकी टिप्स: सॉफ्ट म्यूजिक के साथ मेडीटेशन करें।

………………………..

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)

Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

Url: www.astrozindagi.in

Contact: Noida: +919910094779